LYRICS
मेरी वंदना मैया जी तेरे आगे
दोनों हाथ जोड़ जोड़ के
गंगा से जमना से जल भर लायी
मेरी मैया को स्नान कराउ की
दोनों हाथ जोड़ जोड़ के
सुआ सुआ चोला मैया अंग बिराजे
मेरी मैया जी को चुनर उढाओ
दोनों हथ जोड़ जोड़ के
घिस घिस चन्दन भर है कटोरी
मेरी मैया जी को तिलक लगाऊ
दोनों हथ जोड़ जोड़ के
चुन चुन कलिया हर बनाऊ
मेरी मैया जी को हर पहनाऊ की
दोनों हथ जोड़ जोड़ के
पान सुपारी मैया ध्वजा नारियल
मैया जी को भेंट चड़ाउ
दोनों हथ जोड़ जोड़ के
सोने की थाली में हलवा छोले
मेरी मैया जी का भोग लगाऊ की
दोनों हथ जोड़ जोड़ के
दूरो दूरो मैया संगता आइया
मेरी मैया के जयकारे लगाओ की
दोनों हथ जोड़ जोड़ के