तेरी बीती जाए उम्र बावले अब तो आजा आपे में
LATEST nirguna bhajan lyrics
तेरी बीती जाए उम्र बावले अब तो आजा आपे में
तू करले भजन बुढ़ापे में
मने बालकपन जब आया था
मैया की गोद बिताया था
तू गया खेल में भूल बावले
अब तो आजा आपे में तू करले भजन बुढ़ापे में
तेरी बीती जाए उम्र बावले अब तो आजा आपे में
तू करले भजन बुढ़ापे में
मने जवानीपन जब आया था
मेने पैसा खूब कमाया था
तू मद में गया था भूल बावले
अब तो आजा आपे में तू करले भजन बुढ़ापे में
तेरी बीती जाए उम्र बावले अब तो आजा आपे में
तू करले भजन बुढ़ापे में
तन्ने फेर बुढ़ापा आवेगा
खटिया में पड़ा कार्रावेगा
तेरी काया पे जम जा धुल बावले
अब तो आजा आपे में तू करले भजन बुढ़ापे में
तेरी बीती जाए उम्र बावले अब तो आजा आपे में
तू करले भजन बुढ़ापे में
तेरा अंत समय जब आएगा
तू तनिक बोल ना पावेगा
तेरे चुभे पाप के शूल बावले
अब तो आजा आपे में तू करले भजन बुढ़ापे में
तेरी बीती जाए उम्र बावले अब तो आजा आपे में
तू करले भजन बुढ़ापे में
तेरे न्यारे प्यारे आवेंगे
तुझे धार कंधे ले जावेंगे
मत जइयो गुरु को भूल बावले