अरी मेरे कहा गए भरतार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे

वो फुट फुट के रोवे वो फुट फुट के रोवे
जब लक्ष्मी रुदन मचावे नारद जी धीर बंधावे
मैया मत रो नो नो धार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे
अरी मेरे कहा गए भरतार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे
राजा बलि को भाई बनइयो तू राखी बांधने जइयो
द्वार पे खड़े मिले भरतार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे
अरी मेरे कहा गए भरतार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे
जब रक्षाबंधन आई वो राखी बाँधने आयी
राजा दे रहे नौलख हार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे
अरी मेरे कहा गए भरतार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे
न चाहिए सोना चांदी न चाहिए नौकर बाँधी
भैया देदो पहरेदार लक्समी फुट फुट के रोवे
अरी मेरे कहा गए भरतार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे
बहना तने जुलम गुजारे लक्ष्मी तने बदल फाड़े
निकली तू छलिया की नार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे
अरी मेरे कहा गए भरतार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे
राजा बलि ने थाल सजाये लक्ष्मीनारायण आये
राजा आरती रहे उतार लक्ष्मी फुट फुट के रोवे