अरे घनघोर घटा सी छ गयी रण में मैया कालका आ गयी mata rani bhajan lyrics

अरे घनघोर घटा सी छ गयी रण में मैया कालका आ गयी 


Navratri special mata rani bhajan lyrics


अरे घनघोर घटा सी छ गयी

रण में मैया कालका आ गयी 


माँ का रूप जरा सा काला है 

माँ के गाल मुंडो की माला है 

घुंगराली लत बिखरा गयी 

देखो रण में कालका आ गयी 


अरे घनघोर घटा सी छ गयी

रण में मैया कालका आ गयी 


आँखों में धधकती ज्वाला है 

माँ का रूप बड़ा विकराला है 

पापिन को मार गिरा गयी 

देखो रण में कालका आ गई 


अरे घनघोर घटा सी छ गयी

रण में मैया कालका आ गयी 


तूने महिषासुर संघार दिया 

तूने चण्डमुण्ड को मार दिया 

बिजली सी चमक दिखला गयी 

देखो रण में कालका आ गयी 


अरे घनघोर घटा सी छ गयी

रण में मैया कालका आ गयी 


वो तो नाची रूप भयंकर जब 

चरणों में आये शिवशंकर तब 

लम्बी सी जीब दिखा गयी 

देखो रण में कालका आ गयी 


अरे घनघोर घटा सी छ गयी

रण में मैया कालका आ गयी 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ