किसने सजाया तुझको मैया बड़ी प्यारी लागे मैया जी
Navratri special bhajan lyrics
किसने सजाया तुझको मैया
बड़ी प्यारी लागे मैया जी
बड़ी सोहणी लागे मैया जी
ये हार गुलाबी किसने पहनाया
किसने रोली का माँ तिलक लगाया
लाल चुनरिया ओढ़े मैया
बड़ी प्यारी लागे मैया जी
बड़ी सोहणी लागे मैया जी
बालो में गजरा माँ किसने लगाया
नैनो में कजरा माँ किसने लगाया
लाल लाल चूडा पहने मैया
बड़ी प्यारी लागे मैया जी
बड़ी सोहणी लागे मैया जी
मन को मैया नैनो में बसा लो
और सभी को आंचल में छुपा लो
आँखों से मैया न होना ओझल
बड़ी प्यारी लागे मैया जी
बड़ी सोहणी लागे मैया जी