भवन में आ जाओ मैया शेरोवाली
navratri special mata rani ka bhajan
भवन में आ जाओ मैया शेरोवाली
जय माँ आंबे जय जगदम्बे महा माया महा काली
भवन में आ जाओ मैया शेरोवाली
हरी भरी मनभावन चूड़ी लाल चुनरिया लाये
सबसे श्रृंगार करो मेरी मैया सोने का छतर चढ़ाये
भवन में आ जाओ मैया शेरोवाली
जो भी तेरे दर पे आया बेडा पार लगाया
प्रेम सहित स्वीकार करो माँ तेरा भोग लगाया
भवन में आ जाओ मैया शेरोवाली
बड़े बड़े राक्षश संघारे करके विकट लड़ाई
नवरात्रो में सब देवो ने तेरी महिमा गायी
भवन में आ जाओ मैया शेरोवाली
तेरी ज्योत जले जिस घर में कर देती उजियारा
तेरे एक इशारे पे माँ जगत नाचता सारा
भवन में आ जाओ मैया शेरोवाली
सब भगतो ने मिल के मैया तेरी महिमा गायी
सब भगतो की तुमने मैया नैया आर लगाई
भवन में आ जाओ मैया शेरोवाली