Gaura ke laal bade pyare lage chalo dekhan chaliye
गौरा के लाल बड़े प्यारे लगे चलो देखन चलिए
एक दंत दयावंत चार भुजा धारी
माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी
लंबी सी सूड बड़ी प्यारी लगे
चलो देखन चलिए
अंधन को आंख देत कोढिन को काया
बाझन को पुत्र देत निर्धन को माया
सूपा से कान बड़े प्यारे लगे चलो देखन चलिए
दीनन की लाज रखो शम्भू पुत्र वारी
कामना को पूरी करो जाऊं बलिहारी
मटका सो पेट बड़ो प्यारे लगे
चलो देखन चलिए
रिद्धि दे सिद्धि दे और देख मेवा
भक्तों को भक्ति देत प्यारे लगे
चलो देखन चलिए