Tera kisne kia shringar sanwre krishna bhajan lyrics in hindi
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे
तू लगे दूल्हा सा दिलदार सांवरे
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे
माथे पे मलियागिरी चन्दन
केसर तिलक लगाया
मोर मुकुट कानो में कुण्डल
इत्र खूब बरसाया
हा महकता रहे यह दरबार सांवरे
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे
बागो से कलियाँ चुन चुन कर
सुन्दर हार बनाया
बोल कन्हैया बोल सांवरे किसने तुम्हे पहनाया
वो बनाता रहे हर बार सांवरे
वो पहनता रहे बार बार सांवरे
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे
तू लगे बंदड़ा सा दिलदार सांवरे
रहे सलामत हाथ सदा वो,
जिसने तुझे सजाया ।
सजाता रहे वो हर बार सांवरे
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे ॥
बोल कन्हैया बोल सांवरे
क्या भजन मै गाऊ
ऐसा कोई राग बतादे
तू नाचे मैं गाऊं
मै नाचती रहूँ बार बार सांवरे
मै तो बजाती राहु बार बार सांवरे
तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे
Posted inकृष्णा भजन
Bahut sundar bhajan .aur Dholak bhi bahut sundar bjaya