Maiya Bhajan lyrics in hindi sari duniya kare naman



MATA BHAJAN LYRICS IN HINDI








चूमे धरती चरण झुकता है गगन
सारी दुनिया करे माँ तुझको नमन
तुझको नमन (३)
सारी दुनिया करे…

सबसे पहले निकलता जो सूरज ,
तेरे चरणों मैं सर को झुकाता
चंदा चुप चुप के करता दीदार
चांदनी से भवन को नहलाता
चमर करती पवन हौले हौले मगन
सारी दुनिया करे…

तेरी मर्ज़ी से चलता विधाता
तेरी मर्ज़ी से फूल फल खिलाता
तेरी मर्ज़ी से माँ अन्नपूर्णा
सारा संसार है अन्न जल ही पाता
ब्रह्मा विष्णु शंकर की है तुझमे लगन
सारी दुनिया करे…

देखे तेरे भवन के नज़ारे
भक्त जय माँ जय माँ पुकारे
तेरी चरणों की मिल जाए भक्ति
तेरे चौखट पे जीवन गुज़ारे
तेरी सुमिरन करे मिले जब माँ जनम
सारी दुनिया करे…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *