this is the best bhajan of amrit bela काया तेरी माटी की हवेली hindi bhajan agar aapko ye bhajan accha lage to comment krke jaroor bataye or channel ko subscribe jaroor kare
LYRICS
काया तेरी माटी की हवेली
बुरी भली सब झेली
जब काया का जन्म हुआ था
बड़ी बड़ी पीड़ा झेली
काया तेरी माटी की हवेली
बुरी भली सब झेली
जब काया का बचपन आया
खेल खिलोने से खेली
काया तेरी माटी की हवेली
बुरी भली सब तेरी
जब काया की जवानी आया
बन गयी दुल्हन नवेली
काया तेरी माटी की हवेली
बुरी भली सब झेली
जब काया को भूडपा आया
जा कोने में बैठी
काया तेरी माटी की हवेली
बुरी भली सब झेली
जब काया का अंत हुआ था
जा जंगल में गेरी
काया तेरी माटी की हवेली
बुरी भली सब झेली
चुन चुन लकड़ी चिता बनायीं
जल गयी जैसे होली
काया तेरी माटी की हवेली
बुरी भली सब झेली
फूंक फांक जब घर को आयी
भउए ढूंढे धन की थैली
काया तेरी माटी की हवेली
बुरी भली सब तेरी