lyrics of mata bhajan hara hara gobar pili pili maati
LYRICS
हरा हरा गोबर ,पिली पिली माटी
तो लीप चली अंगना
आगे आगे गौरी पीछे पीछे बलमा
गोद लियो ललना
जब रे भवन में भीड़ बढ़ी तो
बिछड़ गया ललना
भवनगड ले चल रे बलमा
पांच सेर की करू कढ़ाई
पा लेउ जो ललना
भवनगड ले चल रे बलमा
हरा हरा गोबर ,पिली पिली माटी
तो लीप चली अंगना
जब रे कड़ाई कर न पायी
तो आन मिलो ललना